Home खेल द्विपक्षीय क्रिकेट की बात आयेगी तो दोनों देशों की सरकारों से सलाह ली जायेगी : सेठी
खेल - December 23, 2022

द्विपक्षीय क्रिकेट की बात आयेगी तो दोनों देशों की सरकारों से सलाह ली जायेगी : सेठी

कराची, 22 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की प्रबंध समिति के प्रमुख नजम सेठी ने गुरूवार को स्पष्ट किया कि जब भारत के साथ क्रिकेट संबंधों की बात आयेगी तो वह सरकार की सलाह पर काम करेंगे।

रमीज राजा को बुधवार को पीसीबी अध्यक्ष पद से हटाकर देश में अगले चार महीनों तक क्रिकेट का संचालन करने के लिए सेठी की अगुवाई में 14 सदस्यीय पैनल नियुक्त किया है।

सेठी ने लाहौर में पत्रकारों से कहा, ‘‘जब भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय और अन्य क्रिकेट रिश्तों की बात आयेगी तो दोनों देशों की सरकारों से सलाह ली जायेगी।’’

भारत ने 2008 एशिया कप के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है और इसी साल 26 नवंबर को मुंबई आतंकी हमले के बाद 2009 के शुरू में होने वाली द्विपक्षीय श्रृंखला भी रद्द कर दी गयी।

पाकिस्तान ने 2012 में छह मैचों की सफेद गेंद की श्रृंखला के लिये भारत का दौरा किया था लेकिन पिछले 10 वर्षों में कोई द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं खेला गया है। दोनों टीमें केवल विभिन्न अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और एशियाई क्रिकेट परिषद के टूर्नामेंट में ही एक दूसरे से भिड़ी हैं।

सेठी 2013 और 2018 के बीच बोर्ड चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रह चुके हैं। पर 2018 में इमरान खान की अगुआई वाली सरकार के आने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

पुराने प्रबंधन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिये पाकिस्तान की टेस्ट टीम की घोषणा की है जिससे सेठी खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि टीम में बदलाव की जरूरत है या नहीं, हम देखेंगे कि नये विचारों की जरूरत है या नहीं। बेहतर होता कि टीम की घोषणा नहीं की जाती।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप

टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…