Home देश-दुनिया भाजपा प्रवक्ता ने अखिलेश के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

भाजपा प्रवक्ता ने अखिलेश के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

लखनऊ, 23 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। उत्तर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के खिलाफ लखनऊ सांसद/विधायक कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है। कोर्ट ने सुनवाई की तारीख सात जनवरी तय की है। अपनी शिकायत में त्रिपाठी ने एसपी मीडिया सेल पर उनके परिवार के सदस्यों के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि सपा के ट्विटर हैंडल से 1 दिसंबर से लगातार उनके और उनके परिवार के खिलाफ अपमानजनक बातें की जा रही हैं।

त्रिपाठी ने खुद को सपा का आधिकारिक मीडिया सेल का दावा करने वाले के ट्वीटर हैंडल का स्क्रीनशॉट संलग्न किया, जिसमें भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के संदर्भ में आपत्तिजनक बातें कही गईं थीं।

त्रिपाठी ने कहा कि ट्विटर हैंडल अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करता रहा, जिससे मेरी और मेरे परिवार की छवि खराब हुई।

पूछने पर सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि उन्हें घटनाक्रम की जानकारी नहीं है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित

नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…