अमेरिका के कोलोराडो में गोलीबारी, तीन की मौत
वाशिंगटन, 22 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अमेरिका के कोलोराडो राज्य के अरवाडा शहर में गोलीबारी की एक घटना में बंदूकधारी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अरवाडा पुलिस विभाग ने ट्वीट कर बताया क अरवाडा में सोमवार को गोलीबारी की घटना हुई है। स्थानीय मीडिया ने अरवाडा पुलिस विभाग के उप प्रमुख एड ब्रैडी के हवाले से बताया कि अरवाडा लाइब्रेरी के पास चैराहे पर गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई है और परिवार को सूचित किये जाने के बाद उनकी पहचान उजागर की जायेगी। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया कि बंदूकधारी को पुलिस ने मार गिराया है और उसकी पहचान कोरोनर का कार्यालय कर रहा है। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में घायल एक अन्य व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…








