Home मनोरंजन ‘मैं अटल हूं’: पंकज त्रिपाठी का फर्स्ट लुक रिलीज
मनोरंजन - December 26, 2022

‘मैं अटल हूं’: पंकज त्रिपाठी का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई, 25 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के विशेष अवसर पर भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और लीजेंड स्टूडियोज ने फिल्म ‘मैं अटल हूं’ में अटल जी के रूप में पंकज त्रिपाठी के फर्स्ट लुक को रिलीज किया है।

फिल्म ‘मैं अटल हूं’ पूर्व प्रधानमंत्री की यात्रा के आसपास घूमती है, जो एक कवि, राजनेता, और मानवतावादी भी थे। जब से निर्माताओं ने घोषणा की कि पंकज त्रिपाठी में अटल जी की भूमिका निभाएंगे, दर्शक पंकज को पूर्व प्रधानमंत्री के रुप में देखने के लिए इंतजार कर रहे थे।

आखिरकार इंतजार खत्म हुआ और निर्माताओं ने ‘मैं अटल हूं’ का मोशन पोस्टर जारी कर दिया है और कहा कि पंकज का सराहनीय पहला लुक दर्शकों को चौंका देगा।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक रवि जाधव द्वारा निर्देशित और उत्कर्ष नैथानी द्वारा लिखित यह फिल्म दिसंबर 2023 में रिलीज होगी। फिल्म में संगीत सलीम-सुलेमान का तथा गीत समीर के होंगे, जबकि सोनू निगम ने मोशन वीडियो के लिए अपनी आवाज देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित

नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…