ऑस्ट्रिया में हिमस्खलन, 10 लोग लापता
फ्रैंकफर्ट (जर्मनी), 26 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। पश्चिमी ऑस्ट्रिया में रविवार को हिमस्खलन के कारण 10 लोग लापता हो गए। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, जुएर्स कस्बे के निकट लोगों के बर्फ के नीचे दबे होने की आशंका है और करीब 200 बचावकर्मी उन्हें बचाने की कोशिश में जुटे हैं। हिमस्खलन 2,700 मीटर ऊंचे ट्रिटकोफ पर्वत पर जुएर्स और लेच एम अर्लबर्ग के बीच हुआ। स्थानीय पर्वतीय बचाव सेवा ने इस हिमस्खलन से खतरे को ‘‘उच्च’’ श्रेणी में रखा है।
हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित
नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …








