Home व्यापार गोदरेज प्रॉपर्टीज ने आवासीय भूखंडों के विकास के लिए हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 62 एकड़ भूमि खरीदी
व्यापार - December 26, 2022

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने आवासीय भूखंडों के विकास के लिए हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 62 एकड़ भूमि खरीदी

नई दिल्ली, 26 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। रियल्टी फर्म गोदरेज प्रॉपर्टीज ने भूखंड वाली आवासीय परियोजना के विकास के लिए हरियाणा के कुरुक्षेत्र में करीब 62 एकड़ भूमि खरीदी है।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। इसमें उसने बताया कि परियोजना के तहत करीब 14 लाख वर्गफुट क्षेत्र में भूखंड वाला आवासीय विकास किया जाएगा।

कंपनी ने सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया है।

गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रबंध निदेशक एवं नामित मुख्य कार्यपालक अधिकारी गौरव पांडे ने बताया, ‘‘हमारे लिए हरियाणा एक महत्वपूर्ण बाजार है। इस परियोजना के साथ हम हरियाणा में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करना चाहते हैं।’’

आवासों की बढ़ती मांग का लाभ उठाने के लिए गोदरेज प्रॉपर्टीज विभिन्न क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण कर रही है। इस महीने की शुरुआत में उसने मुंबई के कांदीवली इलाके में 18.6 एकड़ भूमि खरीदी जहां उसकी योजना महंगी आवासीय परियोजना विकसित करने की है। हाल में उसने गुरुग्राम में भी 14.27 एकड़ भूमि की खरीद की है। पिछले महीने उसने नोएडा में दो भूखंड खरीदे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस के ईंधन टर्मिनल पर लगी आग

मॉस्को, 24 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। रूस के स्मोलेंस्क क्षेत्र में यूक्रेनी सशस्त्…