दिल्ली में 9 दिन के विश्राम के बाद भारत जोड़ो यात्रा शुरू
नई दिल्ली, 03 जनवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 09 दिन के विश्राम की बाद मंगलवार को दिल्ली से शुरू हो गई। भारत जोड़ो यात्रा ने 109वें दिन यहां कंटेनरों पर झंडे लगाने के बाद हनुमान मंदिर, कश्मीरी गेट से रवाना हुई और शास्त्री पार्क, गांधीनगर, सीलमपुर होते हुए जाफराबाद चौक की तरफ से लोनी बॉर्डर उत्तर प्रदेश की सीमा प्रवेश किया। यात्रा के उत्तर प्रदेश में प्रवेश करते ही झंडा सौंपने का कार्यक्रम हुआ और कार्यकर्ताओं ने नये गीत के साथ यात्रा की शुरुआत की। भारत जोड़ो यात्रा ने 09 राज्यों से होते हुए लगभग 3000 किलो मीटर की दूरी तय करके उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने यात्रा की सफलता को लेकर शानदार यात्रा गीत भी जारी किया।
अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप
टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…








