Home अंतरराष्ट्रीय अमेरिका में नव वर्ष के शुरुआती तीन दिनों में गोलीबारी में 130 से अधिक लोग मारे गए, 300 घायल

अमेरिका में नव वर्ष के शुरुआती तीन दिनों में गोलीबारी में 130 से अधिक लोग मारे गए, 300 घायल

वाशिंगटन, 04 जनवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका में नव वर्ष (2023) के शुरुआती तीन दिनों के अंदर हुयी गोलीबारी में 130 से अधिक लोग मारे गए हैं और 300 से अधिक घायल हुए हैं। गैर सरकारी संगठन ‘गन वायलेंस आर्काइव’ की ओर से मंगलवार को जारी डेटा में यह बात सामने आयी है। आंकड़ों के मुताबिक, साल की शुरुआत से अब तक अमेरिका में 131 लोग गलती से या जानबूझकर मारे गए हैं और 313 घायल हुए हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि गोलीबारी में दो बच्चे और 11 किशोर मारे गए हैं और 34 किशोर तथा तीन बच्चे घायल हुए हैं। इसके अलावा, 2023 की शुरुआत के बाद से सामूहिक गोलीबारी की छह घटनाएं हुई हैं, जिनमें चार से अधिक लोग घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष

*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …