Home देश-दुनिया शाह ने मुरली मनोहर जोशी को दी जन्मदिन की बधाई

शाह ने मुरली मनोहर जोशी को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली, 05 जनवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन की बधाई दी।
श्री शाह ने ट्विटर पर अपने शुभकामना संदेश में कहा, “वरिष्ठ भाजपा नेता आदरणीय डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। पार्टी को मजबूत बनाने के लिए उनका संघर्ष एवं शिक्षा मंत्री रहते हुए शिक्षा क्रांति लाने में उनके निस्वार्थ एवं समर्पित भाव से किए कार्य अविस्मरणीय हैं। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।”
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यसक्ष मुरली मनोहर जोशी का जन्मा 05 जनवरी 1934 को नैनीताल में हुआ। उन्होंशने अपनी स्ना्तक डिग्री मेरठ कॉलेज तथा स्ना।तकोत्तकर डिग्री इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से प्राप्तं की। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ही उन्हों ने डॉक्टकरेट की उपाधि भी प्राप्ता की। उन्हों्ने भौतिकी में शोध कार्य किया और इस शोध कार्य को हिंदी में प्रकाशित किया।
युवावस्थाट में डॉ. जोशी राष्ट्री य स्वरयंसेवक संघ से जुड़ गए और गौ रक्षा संबंधी आंदोलनों में भागीदारी की। वर्ष 1980 में डॉ. जोशी ने भाजपा की स्थाेपना में अपना सहयोग दिया और इसके अध्यदक्ष बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

टोयोटा की अप्रैल में बिक्री 32 प्रतिशत बढ़कर 20,494 इकाई

नई दिल्ली, 01 मई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की अप्रैल महीने में थोक…