Home व्यापार छंटनी के बीच माइक्रोसॉफ्ट का तिमाही मुनाफा 12 फीसदी घटा
व्यापार - January 25, 2023

छंटनी के बीच माइक्रोसॉफ्ट का तिमाही मुनाफा 12 फीसदी घटा

वाशिंगटन, 25 जनवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। माइक्रोसॉफ्ट ने मंगलवार को बताया कि दिसंबर 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान उसका मुनाफा 12 फीसदी घट गया। गौरतलब है कि कंपनी ने आर्थिक अनिश्चितता का हवाला देते हुए 10,000 कर्मचारियों की छंटनी की है। कंपनी ने 16.43 अरब डॉलर या प्रति शेयर 2.20 डॉलर का तिमाही लाभ दर्ज किया।

माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि अक्टूबर-दिसंबर की अवधि में उसकी आय 52.75 अरब डॉलर थी, जो सालाना आधार पर दो प्रतिशत अधिक है। माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले सप्ताह कहा था कि व्यापक आर्थिक अनिश्चितताओं और बदलती ग्राहक प्राथमिकताओं के चलते उसने अपने वैश्विक कार्यबल में लगभग पांच प्रतिशत कटौती का फैसला किया है। कंपनी के व्यक्तिगत कंप्यूटिंग व्यवसाय में गिरावट जारी रहने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …