Home अंतरराष्ट्रीय जापान ने रूस के 22 व्यक्तियों, तीन कंपनियों की सम्पत्ति जब्त की

जापान ने रूस के 22 व्यक्तियों, तीन कंपनियों की सम्पत्ति जब्त की

टोक्यो, 27 जनवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। जापान ने शुक्रवार को यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान के मद्देनजर रखते हुए रूस के 22 व्यक्तियों और तीन कंपनियों की संपत्तियों की सम्पत्ति को जब्त कर लिया।
इस बात की जानकारी जापान के विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर दी गयी है। विदेश मंत्रालय ने कहा, “सम्पत्ति जब्द करने के उपाय: उपाय (1) और (2) विदेश मंत्रालय के नोटिस (27 जनवरी को घोषित) रूसी संघ के व्यक्तियों और संस्थाओं (22 व्यक्तियों और 3 संस्थाओं) के लिए प्रभावी होंगे। जिन लोगों की सम्पत्तियां जब्त की गयी है, उनके बारे में का मानना है कि इन्होंने क्रीमिया के स्वायत्त गणराज्य और सेवस्तोपोल शहर या यूक्रेन के पूर्वी हिस्से की अस्थिरता के साथ-साथ यूक्रेन के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्र में रूस की कार्रवाई में शामिल हैं। ”
जिन लोगों की सम्पत्तियां जब्त की गयी हैं, उनमें रूसी बच्चों की लोकपाल मारिया लावोवा-बेलोवा, उप रक्षा मंत्री कर्नल जनरल मिखाइल मिजिंटसेव, उप प्रधानमंत्री एंड्री बेलौसोव, उप प्रधानमंत्री दिमित्री चेर्नशेंको, न्याय मंत्री कोंस्टेंटिन चुयचेंको, रूस के चुनाव आयोग के प्रमुख एला पैम्फिलोवा और रूस के सिविक चैंबर में सार्वजनिक निरीक्षण समन्वय केंद्र के उपाध्यक्ष अलेक्जेंडर माल्केविच शामिल हैं।
इस सूची में ट्रकों, बसों और इंजनों के रूसी निर्माता कामाज़, इरकुट विमान निर्माता, और मास्को स्थित निर्माता एवं मिसाइल अवांगार्ड के आपूर्तिकर्ता भी शामिल हैं।
जापान ने 49 रूसी संस्थाओं को वस्तुओं का निर्यात करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही दोहरे उपयोग वाली उन वस्तुओं के निर्यात पर भी प्रतिबंध लगा दिया है “जो सैन्य क्षमता के विकास में योगदान दे सकते हैं।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

घरेलू शेयर बाजार में तेजी, उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती उतार-चढ़ाव…