मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह की अगली उम्मीदवारी पक्की
माले (मालदीव), 30 जनवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह की अगली उम्मीदवारी पक्की हो गई है। वो सत्तारूढ़ मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के प्राथमिक चुनाव में रविवार को विजयी हुए हैं। मालदीव के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब मौजूदा राष्ट्रपति ने फिर से प्राथमिक चुनाव में जीत दर्ज की। सोलिह को चुनौती देने वाले संसद स्पीकर मोहम्मद नशीद थे। सोलिह ने 2018 में राष्ट्रपति पद संभाला था। आगामी राष्ट्रपति चुनाव इस साल सितंबर में होंगे।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








