इजरायल ने हमास के हथियार निर्माण स्थल पर किया हमला: आईडीएफ
येरुशलम, 02 फरवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। इजरायल ने गुरुवार को गाजा पट्टी की ओर से दागे गए रॉकेट के जवाब में हमास के हथियार निर्माण स्थल पर हमला किया।
इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने यह जानकारी दी।
इससे पहले इजरायली सेना ने गुरुवार रात को गाजा में हमले की पुष्टि की थी।
आईडीएफ ने टि्वटर पर कहा कि आज गाजा की ओर से इजरायल में रॉकेट दागे जाने के जवाब में आईडीएफ के लड़ाकू विमानों ने हमास आतंकवादी संगठन से संबंधित एक हथियार निर्माण स्थल के साथ-साथ कच्चे रासायनिक सामग्री के एक उत्पादन स्थल पर हमला किया।
आईडीएफ ने गाजा से होने वाली सभी आतंकवादी गतिविधियों के लिए हमास को जिम्मेदार बताया है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








