रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की बढ़त के साथ 82.66 प्रति डॉलर पर
मुंबई, 08 फरवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। घरेलू शेयर बाजारों के मजबूत रुख के चलते भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के नतीजों से पहले बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया चार पैसे की बढ़त के साथ 82.66 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल के बढ़ते दाम और विदेशी पूंजी की निकासी हालांकि निवेशकों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.67 प्रति डॉलर पर मजबूत खुलने के बाद 82.66 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 82.70 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …







