कच्चा तेल 84 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर
नई दिल्ली, 08 फरवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का भाव करीब दो फीसदी बढ़कर 84 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 78 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है।
हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल का भाव 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।
वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के तीसरे दिन शुरुआती कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड 0.05 डॉलर यानी 0.06 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 83.63 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.08 डॉलर यानी 0.10 फीसदी उछलकर 77.22 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेंड कर रहा है।
अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप
टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…







