चोटिल थीम मालोरका चैम्पियनशिप से हटे
मालोरका (स्पेन), 23 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। पांचवीं वरीयता प्राप्त आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को दाहिनी कलाई में दर्द के कारण मालोरका चैम्पियनशिप से पीछे हटना पड़ा। यह टूर्नामेंट विम्बलडन से एक सप्ताह पहले खेला जा रहा है। अमेरिकी ओपन चैम्पियन थीम उस समय एड्रियन मानारिनो से 5.2 से आगे चल रहे थे। उन्होंने कलाई पर पट्टी बंधवाई लेकिन आगे खेल नहीं सके।
पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…








