डब्बू रतनानी के कैलेंडर पर टाइगर और कृति की ‘हीरोपंती’, एक का जबर तो दूसरे का लवर लुक
मुंबई, 23 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस )। सेलिब्रिटी फटॉग्रफर डब्बू रतनानी बीते कई सालों से अपने कैलेंडर पर बॉलिवुड सिलेब्स की तस्वीरों को जगह देते हैं। हालांकि, उनका साल 2021 का कैलेंडर नहीं आया है लेकिन वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बी-टाउन स्टार्स की तस्वीरें क्लिक करके शेयर कर रहे हैं। अब डब्बू रतनानी ने मंगलवार को टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन की तस्वीर शेयर की है।
टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीर शेयर की है। इसमें वह जंपिंग पोज देते हुए नजर आ रहे हैं और अपने एब्स दिखा रहे हैं। वहीं, कृति सैनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीर शेयर की है। इसमें वह अपने बालों में हाथ डाले हुए बैठी हुई हैं। वहीं, डब्बू रतनानी ने भी दोनों स्टार्स की तस्वीरें शेयर की हैं।
बताते चलें कि डब्बू रतनानी का हर साल एक कैलेंडर आता है। इस पर बॉलिवुड स्टार्स अपनी दिलकश अदाएं दिखाते हुए नजर आते हैं। डब्बू रतनानी के लिए टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन से पहले आलिया भट्ट, सनी लियोनी, विद्या बालन, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, अनन्या पांडे, सैफ अली खान, विकी कौशल, अभिषेक बच्चन सहित तमाम सिलेब्स की फोटोशूट करवा चुके हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ अपनी डेब्यू फिल्म ‘हीरोपंती’ के सीक्वल का फर्स्ट शेड्यूल पूरा कर लिया है। वहीं, कृति सैनन अब ‘आदिपुरुष’, ‘मिमी’, ‘गनपत’, ‘हम दो हमारे दो’, ‘भेड़िया’ और ‘बच्चन पांडे’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। बताते चलें कि टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन ने साल 2014 में फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलिवुड डेब्यू किया था।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








