Home देश-दुनिया मुर्मू, धनखड़ और बिरला ने अरुणाचल, मिजोरम के लोगों को स्थापना दिवस पर दी बधाई

मुर्मू, धनखड़ और बिरला ने अरुणाचल, मिजोरम के लोगों को स्थापना दिवस पर दी बधाई

नई दिल्ली, 20 फरवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को उनके राज्यों के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई दी।

श्रीमती मुर्मू ने ट्वीट कर कहा, “अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को स्थापना दिवस की बधाई। ये राज्य भारत की समृद्ध संस्कृति और विविधता का प्रतिनिधित्व करते हैं।” उन्होंने मिजोरम की अपनी हालिया यात्रा को याद करते हुए कहा, “मैं अपनी हाल की यात्रा के दौरान मिजोरम में हुए गर्मजोशी भरे स्वागत से बहुत प्रभावित हुई।” उन्होंने कहा, “मैं आज ईटानगर में स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने वाली हूं।” वह सोमवार से अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी।

श्री धनखड़ ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए एक ट्वीट में कहा, “अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई। अपनी विशिष्ट जातीय विरासत और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध ये राज्य सभी को प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने के लिए प्रेरित करते हैं। राज्यों के निरंतर विकास और समृद्धि के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।”

श्री बिरला ने कहा, “मिजोरम के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। प्राचीन सुंदरता, विविध वनस्पतियां एवं जीव और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत राज्य को बहुत खास बनाती है। मिजोरम के मेहनती लोग हमेशा राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित रहे हैं। मैं उनकी भलाई और समृद्धि की कामना करता हूं।”

अरुणाचल के लोगों को बधाई देते हुए श्री बिरला ने कहा, “अरुणाचल प्रदेश के लोगों को उनके स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई। उगते सूरज की भूमि के रूप में लोकप्रिय अरुणाचल प्रदेश ने राष्ट्र निर्माण में बहुत बड़ा योगदान दिया है। मैं राज्य के सर्वांगीण विकास की कामना करता हूं।”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी ट्विटर पर दोनों पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा, “सुंदर प्रकृति के उपहार से संपन्न मिजोरम की संस्कृति अनूठी और लोग मैत्रीपूर्ण हैं, जो भारत की समृद्ध विविधता एवं विकास में योगदान करते हैं। हम आपकी प्रगति और स्थिरता के लिए काम करना जारी रखेंगे।”

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “उगते सूरज की भूमि’ के रूप में प्रसिद्ध अरुणाचल भारतीय सभ्यता के मूल्यों का बहुरूपदर्शक है। हम राज्य के लोगों के लिए शांति एवं समृद्धि की कामना करते हैं, ताकि वे राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान जारी रख सकें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

खरगे और राहुल गांधी ने रमज़ान की बधाई दी, शांति और भाईचारे पर ज़ोर दिया

नई दिल्ली, 19 फरवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभ…