Home देश-दुनिया मोदी ने अरुणाचल और मिजोरम के लोगों को स्थापना दिवस की बधाई दी

मोदी ने अरुणाचल और मिजोरम के लोगों को स्थापना दिवस की बधाई दी

नई दिल्ली, 20 फरवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के 37वें स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम को 20 फरवरी, 1987 को केंद्र शासित प्रदेश से राज्य का दर्जा मिला था।

श्री मोदी ने अरुणाचल प्रदेश को गतिशीलता एवं देशभक्ति का पर्याय बताते हुए कई क्षेत्रों में देश की प्रगति में योगदान देने के लिए राज्य के लोगों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “मैं प्रार्थना करता हूं कि अरुणाचल प्रदेश आने वाले वर्षों में प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुए।”

उन्होंने मिजोरम के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मिजोरम अपनी प्राकृतिक सुंदरता, मेहनती लोगों और उत्कृष्ट मिजो संस्कृति के लिए जाना जाता है। उन्होंने कामना की कि आने वाले समय में मिजोरम के लोगों की आकांक्षाएं पूरी होती रहें।

इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को अरुणाचल प्रदेश में 37वें राज्य दिवस समारोह में शामिल होंगी। वह राज्य सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित किए जाने वाले स्वागत समारोह में भी शामिल होंगी। आधिकारिक बयान के अनुसार राष्ट्रपति मंगलवार को ईटानगर में अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अमेरिका में शीर्ष रक्षा नेतृत्व में फेरबदल, नौसेना सचिव जॉन फेलन पद छोड़ेंगे

वाशिंगटन, 23 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने …