यूरो 2020 रू इंग्लैंड ने चेक गणराज्य को हराया
लंदन, 23 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। रहीम स्टर्लिंग के गोल की मदद से इंग्लैंड ने यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के मैच में चेक गणराज्य को 1.0 से हरा दिया। दोनों टीमें पहले ही अंतिम 16 में जगह पक्की कर चुकी हैं।
इंग्लैंड के कोच जेरेथ साउथगेट ने कहा,’’ हमारा हमेशा से मानना था कि हैरी केन पर से गोल करने का बोझ कम किया जाना चाहिये।’’
केन क्रोएशिया और स्कॉटलैंड के खिलाफ गोल नहीं कर सके। यहां उन्होंने गोल पर पहला शॉट लगाया।
इंग्लैंड को अब एक सप्ताह बाद ग्रुप एफ के उपविजेता से खेलना है जो फ्रांस, पुर्तगाल, जर्मनी या हंगरी में से कोई भी हो सकता है। उस मैच में 45000 दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति रहेगी।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








