मुर्मू ने राजस्थान की जनता को स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली, 30 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को राजस्थान के लोगों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
श्रीमती मुर्मू ने अपने ट्वीट में कहा “ राजस्थान दिवस पर राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं।”
उन्होंने आगे कहा, “संस्कृति, सत्कार, शौर्य और पर्यटन स्थल राजस्थान की पहचान हैं। मेरा विश्वास है कि ऐसी विशेषताओं के बल पर राज्य के निवासी सुनहरे भविष्य का निर्माण करेंगे और देश के विकास में अपना योगदान देंगे।”
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …







