Home देश-दुनिया दिल्ली में बादल छाये, न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा

दिल्ली में बादल छाये, न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा

नई दिल्ली, 24 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहे और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अधिकतम तापामन 40 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता 70 प्रतिशत थी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 172 रहा।

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 40 डिग्री और 28 डिग्री सेल्सियस रहा था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस के ईंधन टर्मिनल पर लगी आग

मॉस्को, 24 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। रूस के स्मोलेंस्क क्षेत्र में यूक्रेनी सशस्त्…