अमेठी में सड़क दुर्घटना में दो बच्चों की मौत
अमेठी (उत्तर प्रदेश) , 24 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अमेठी जिले के जामो क्षेत्र में बृहस्पतिवार को ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो बच्चों की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।
पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के गुंनौर गांव निवासी श्याम बहादुर अपने बच्चों की कथित तौर पर झाड़-फूंक कराने के लिए जामो थाना क्षेत्र के अजबगढ़ आया था, जहां उसकी मोटरसाइकिल को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि हादसे में श्याम बहादुर के दोनों बच्चों की मौत हो गयी। एक बच्चा महज 11 दिन का और दूसरा बच्चा 11 महीने का था। हादसे में श्याम बहादुर और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं, जिनका जामो के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज किया जा रहा है।
सिंह ने बताया कि एक अन्य घटना में जगदीशपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैदल जा रहे 22 वर्षीय इंद्र कुमार की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस दोनों मामलो में कार्रवाई कर रही है।
अमेरिका में शीर्ष रक्षा नेतृत्व में फेरबदल, नौसेना सचिव जॉन फेलन पद छोड़ेंगे
वाशिंगटन, 23 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने …








