गृह मंत्री ने कर्नाटक में कांग्रेस के घोषणा पत्र पर कमलनाथ को लिखा पत्र
भोपाल, 03 मई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कर्नाटक चुनाव के पूर्व कांग्रेस की ओर से जारी घोषणा पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाए जाने संबंधित वादे को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को पत्र लिखा है।
डॉ मिश्रा ने अपने पत्र में कहा है कि कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव के पहले अपने घोषणा पत्र में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया जैसे राष्ट्रविरोधी संगठन के साथ ही बजरंग दल जैसे राष्ट्रसेवी संगठन पर भी प्रतिबंध लगाने की बात कही है। इससे सभी धर्मप्रेमियों के मन में गहरी वेदना उत्पन्न हुई है।
डॉ मिश्रा ने श्री कमलनाथ काे संबोधित करते हुए कहा है कि आपके कई वीडियो और चित्रों से आपकी श्री हनुमानभक्ति प्रदर्शित होती है। कोई भी बजरंग भक्त ऐसा नहीं है, जो कर्नाटक चुनाव के कांग्रेस के घोषणा पत्र से आहत नहीं हुआ हो। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी कांग्रेस के घोषणा पत्र से सहमत हैं।
इसके साथ ही डॉ मिश्रा ने श्री कमलनाथ से घोषणा पत्र के इस बिंदु पर अपनी प्रतिक्रिया देने का आग्रह किया है और उनसे पूछा है कि वे इस निर्णय के पक्ष में हैं या विपक्ष में।
कांग्रेस की ओर से कल जारी किए गए इस घोषणा पत्र में पीएफआई के साथ ही बजरंग दल पर भी प्रतिबंध लगाने की घोषणा की गई है।
महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …







