Home देश-दुनिया प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन्मदिन की बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन्मदिन की बधाई दी

नई दिल्ली, 03 मई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना की।

गहलोत बुधवार को 72 वर्ष के हो गए। उनका जन्म तीन मई 1951 को जोधपुर में हुआ था। राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका तीसरा कार्यकाल है। उनकी गिनती कांग्रेस के बड़े नेताओं में की जाती है।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप

टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…