Home व्यापार रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे की बढ़त के साथ 81.75 प्रति डॉलर पर
व्यापार - May 3, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे की बढ़त के साथ 81.75 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 03 मई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के रुख के बीच बुधवार को रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे की बढ़त के साथ 81.75 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला।

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि विदेशी कोषों के प्रवाह तथा कच्चे तेल के दाम 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने की वजह से स्थानीय मुद्रा को मजबूती मिली।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.80 पर खुलने के बाद 81.75 पर पहुंच गया। यह मंगलवार के बंद स्तर 81.87 प्रति डॉलर से 12 पैसे की मजबूती को दर्शाता है।

इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.24 प्रतिशत टूटकर 101.71 पर आ गया।

ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.35 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप

टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…