केपीआई ग्रीन एनर्जी को गुजरात में 40 मेगावॉट की हाइब्रिड परियोजना के लिए आशय पत्र मिला
नई दिल्ली, 07 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। केपीआई ग्रीन एनर्जी को गुजरात में 40 मेगावॉट की हाइब्रिड हरित ऊर्जा परियोजना विकसित करने के लिए एक निजी कंपनी से आशय पत्र (एलओआई) मिला है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि इसके तहत 21.50 मेगावॉट पवन और 18.5 मेगावॉट सौर क्षमता शामिल है। कंपनी ने कहा, उसे कैप्टिव बिजली उत्पादक (सीपीपी) खंड के तहत अनुपम रसायन इंडिया, सूरत से 40 मेगावॉट क्षमता की पवन-सौर हाइब्रिड बिजली परियोजना के लिए आशय पत्र मिला है। इस एलओआई से अक्षय ऊर्जा बाजार में कंपनी की मजबूत स्थिति का पता चलता है।
पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…







