रुपया शुरुआती कारोबार में आठ पैसे की बढ़त के साथ 81.93 प्रति डॉलर पर
मुंबई, 22 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी तथा स्थानीय शेयर बाजारों में विदेशी कोषों के प्रवाह से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया आठ पैसे की बढ़त के साथ 81.93 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और वृद्धि की संभावना से डॉलर दबाव में था।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.94 प्रति डॉलर पर मजबूत खुलने के बाद 81.90 प्रति डॉलर के स्तर पर गया। बाद में यह पिछले बंद स्तर की तुलना में आठ पैसे की बढ़त के साथ 81.93 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
बुधवार को रुपया 82.01 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत के नुकसान से 102.03 पर था।
ब्रेंट कच्चा तेल 0.30 प्रतिशत के नुकसान से 76.89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित
जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…







