Home देश-दुनिया तेलंगाना के मुख्यमंत्री राव ने महाराष्ट्र के पंढरपुर मंदिर में दर्शन किये

तेलंगाना के मुख्यमंत्री राव ने महाराष्ट्र के पंढरपुर मंदिर में दर्शन किये

पंढरपुर, 27 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को महाराष्ट्र के पंढरपुर में विट्ठल रुक्मिणी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

राव ने आषाढ़ी एकादशी से दो दिन पहले मंदिर में दर्शन किये।

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के एक नेता ने बताया कि पार्टी नेता एवं मुख्यमंत्री राव तथा उनकी सरकार के कुछ मंत्री सोमवार को 600 वाहनों के काफिले के साथ पंढरपुर पहुंचे।

कुछ दिन पहले महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के नेताओं ने महाराष्ट्र में राव के विशेष ध्यान देने की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा था कि इससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ विपक्षी एकता कमजोर पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष

*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …