Home देश-दुनिया नायडू ने सुचेता कृपलानी को किया नमन

नायडू ने सुचेता कृपलानी को किया नमन

नई दिल्ली, 25 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी सुचेता कृपलानी को भावपूर्ण नमन किया है। श्री नायडू ने शुक्रवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि वह भारत में पहली मुख्यमंत्री थी और सच्चे अर्थों में गांधीवादी थीं। स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा, ष्प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी,संविधान सभा की सदस्य, देश की पहली महिला मुख्यमंत्री श्रीमती सुचेता कृपलानी जी की जन्म जयंती पर उनकी स्मृति को, स्वाधीनता के लिए उनके संघर्ष को, सादर प्रणाम करता हूं। आपने कितनी ही महिलाओं को महात्मा गांधी के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया, उन्हें भारत छोड़ो आंदोलन से जोड़ा।ष्

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

शो में हुआ माधुरी का अपमान, फैन ने नेटफ्लिक्स को भेजा लीगल नोटिस

मुंबई, 28 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। आजकल नेटफ्लिक्स पर कई भारतीय फिल्में रिलीज होती…