प्रधानमंत्री मोदी ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी को जन्मदिन की बधाई दी
नई दिल्ली, 04 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी को उनके 73वें जन्मदिन पर बधाई दी और उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ”पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वह एक व्यापक रूप से सम्मानित नेता हैं, जिन्होंने पुडुचेरी के विकास के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”
रंगास्वामी पुडुचेरी की ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) के अध्यक्ष हैं। वह वर्ष 2021 में चौथी बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने। पुडुचेरी में एआईएनआरसी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन की सरकार है। एआईएनआरसी भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल है।
भारत को अपनी कूटनीतिक रणनीति में आमूल-चूल बदलाव की जरूरत : कांग्रेस
नई दिल्ली, 20 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कांग्रेस ने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत …







