हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
नई दिल्ली, 04 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, “हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।”
उल्लेखनीय है कि दिल्ली दौरे पर आये मुख्यमंत्री ने गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की थी।
अमेरिका में शीर्ष रक्षा नेतृत्व में फेरबदल, नौसेना सचिव जॉन फेलन पद छोड़ेंगे
वाशिंगटन, 23 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने …







