Home व्यापार कॉनकोर्ड बायोटेक का शेयर निर्गम मूल्य पर 21 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध
व्यापार - August 18, 2023

कॉनकोर्ड बायोटेक का शेयर निर्गम मूल्य पर 21 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

नई दिल्ली, 18 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कॉनकोर्ड बायोटेक का शेयर शुक्रवार को शेयर बाजारों में अपने निर्गम मूल्य 741 रुपये पर 21 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर कंपनी का शेयर शुरुआती कारोबार में 21.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 900.05 रुपये पर पहुंच गया।

बाद में यह 23.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 916 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर 900.05 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 23.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 916.90 रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह 24.86 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 1,550.59 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 705 से 741 रुपये प्रति शेयर था।

रेयर एंटरप्राइजेज समर्थित कॉनकोर्ड का आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित

नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…