रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे की बढ़त के साथ 83.02 प्रति डॉलर पर
मुंबई, 18 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया सात पैसे चढ़कर 83.02 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
हालांकि, विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि घरेलू बाजार के नरम रुख और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से रुपये की धारणा पर असर पड़ा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.03 पर खुला और फिर 83.02 प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव की तुलना में सात पैसे की बढ़त है। बृहस्पतिवार को रुपया 83.09 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत के नुकसान से 103.30 पर आ गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.07 प्रतिशत की बढ़त से 84.18 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…







