Home अंतरराष्ट्रीय बम की धमकी मिलने के बाद अमेरिकी राष्ट्रीय चिड़ियाघर को खाली कराया गया

बम की धमकी मिलने के बाद अमेरिकी राष्ट्रीय चिड़ियाघर को खाली कराया गया

वाशिंगटन, 30 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। वाशिंगटन स्थित अमेरिकी राष्ट्रीय चिड़ियाघर को बम की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को खाली कराया गया, जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
यह जानकारी चिड़ियाघर के अधिकारियों ने दी।
चिड़ियाघर ने एक बयान में कहा कि बम की धमकी मिलने के बाद चिड़ियाघर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इसे पुन: खोलने की अनुमति प्राप्त होने के बाद उसकी जानकारी को पोस्ट किया जाएगा। अन्य सभी स्मिथसोनियन संग्रहालय खुले हैं। सावधानी के तौर पर, कर्मचारियों और आगंतुकों को बाहर निकाल लिया गया है और मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग इसकी जांच कर रहा है।
मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने कहा कि चिड़ियाघर को एहतियात के रूप में खाली करा लिया गया है और उसकी टीम खतरे की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …