Home व्यापार महंगाई के आंकड़े जारी होने से पहले बाजार में सतर्क रुख, सेंसेक्स 326 अंक टूटा
व्यापार - November 14, 2023

महंगाई के आंकड़े जारी होने से पहले बाजार में सतर्क रुख, सेंसेक्स 326 अंक टूटा

मुंबई, 13 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विश्व बाजार की तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर हेल्थकेयर, आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और टेक समेत चौदह समूहों में हुई बिकवाली के दबाव में आज शेयर बाजार गिर गया।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 325.58 अंक अर्थात 0.50 प्रतिशत का गोता लगाकर 64933.87 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 82 अंक यानी 0.42 प्रतिशत टूटकर 19443.55 अंक रह गया। वहीं, मझौली और छोटी कंपनियों में मिलाजुला रुख रहा। बीएसई का मिडकैप 0.10 प्रतिशत बढ़कर 32,817.65 अंक पर पहुंच गया जबकि स्मॉलकैप 0.01 प्रतिशत फिसलकर 38,814.07 पर आ गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3975 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2098 नुकसान जबकि 1732 लाभ में रहे वहीं 145 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 36 कंपनियां बिकवाली का शिकार हुई जबकि13 में लिवाली हुई वहीं एक के भाव स्थिर रहे।
बीएसई के चौदह समूहों पर गिरावट का दबाव रहा। इस दौरान कमोडिटीज 0.16, सीडी 0.26, एफएमसीजी 0.39, वित्तीय सेवाएं 0.17, हेल्थकेयर 0.53, आईटी 0.77, दूरसंचार 0.06, बैंकिंग 0.23, कैपिटल गुड्स 0.10, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.75, तेल एवं गैस 0.15, रियल्टी 0.34, टेक 0.66 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.20 प्रतिशत गिर गए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.71, जर्मनी का डैक्स 0.49, जापान का निक्केई 0.05, हांगकांग का हैंगसेंग 1.30 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.25 प्रतिशत चढ़ गया।
कारोबार की शुरूआत में सेंसेक्स 101 अंक उतरकर 65,158.31 अंक पर खुला लेकिन लिवाली होने से थोड़ी देर बाद ही 65,176.96 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, बिकवाली के दबाव में यह दोपहर से पहले 64,853.36 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले दिवस के 65,259.45 अंक के मुकाबले 0.50 प्रतिशत लुढ़ककर 64,933.87 अंक पर रहा।
इसी तरह निफ्टी 39 अंक फिसलकर 19,486.75 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 19,494.40 अंक के उच्चतम जबकि 19,414.75 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 19,525.55 अंक की तुलना में 0.42 प्रतिशत की गिरावट लेकर 19,443.55 अंक पर आ गया।
इस दौरान सेंसेक्स की नुकसान उठाने वाली प्रमुख कंपनियों में बजाज फाइनेंस 1.32, इंफोसिस 1.00, टेक महिंद्रा 0.96, आईसीआईसीआई बैंक 0.80, टीसीएस 0.79, एचडीएफसी बैंक 0.73, रिलायंस 0.71, आईटीसी 0.57, एक्सिस बैंक 0.49, भारती एयरटेल 0.41, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.34, मारुति 0.34, एशियन पेंट 0.28, विप्रो 0.24, एलटी 0.15, टाटा मोटर्स 0.08 और एचसीएल टेक 0.06 प्रतिशत शामिल हैं।
वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.90, जेएसडब्ल्यू स्टील 0.56, एनटीपीसी 0.43, इंडसइंड बैंक 0.21, पावरग्रिड 0.19, टाटा स्टील 0.08 और एसबीआई के शेयर 0.03 प्रतिशत के लाभ में रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …