मिश्र ने राष्ट्रपति को राजभवन से दी विदाई
जयपुर, 14 फरवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजभवन से लौटने पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार सुबह भावभरी विदाई दी। श्री मिश्र ने इस दौरान श्रीमती मुर्मू को मिनिएचर आर्ट की मयूर प्रतिमा भी स्मृति चिह्न स्वरूप भेंट की। राष्ट्रपति ने भी राज्यपाल का अपनी ओर से शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि श्रीमती मुर्मू मंगलवार सांय जयपुर पहुंचीं और उन्होंने रात्रि विश्राम राजभवन विश्राम गृह में ही किया। राष्ट्रपति का बुधवार को मेहंदीपुर बालाजी के मंदिर में दर्शन एवं इसके बाद बांसवाड़ा जिले में बेणेश्वर धाम में लखपति दीदी सम्मेलन में भाग लेने का कार्यक्रम है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








