संसद सुरक्षा चूक मामला : दिल्ली पुलिस ने अदालत में पूरक आरोप पत्र दाखिल किया
नई दिल्ली, 15 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। दिल्ली पुलिस ने संसद सुरक्षा चूक मामले में सोमवार को यहां एक अदालत के समक्ष पूरक आरोप पत्र दाखिल किया।
मामले के सभी आरोपियों पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी मिलने के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरदीप कौर के समक्ष आरोप पत्र दाखिल किया गया।
अदालत ने मामले का संज्ञान लेने पर बहस के लिए दो अगस्त की तारीख तय की। इसने सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत अगली सुनवाई तक बढ़ा दी।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








