Home अंतरराष्ट्रीय सूडान में आरएसएफ के हमलों में दो सौ से ज़्यादा लोग मारे गए

सूडान में आरएसएफ के हमलों में दो सौ से ज़्यादा लोग मारे गए

बुडापेस्ट, 19 फ़रवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। सूडान में पिछले तीन दिनों में अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के हमलों में बच्चों और महिलाओं सहित 200 से ज़्यादा लोग मारे गए और सैकड़ों अन्य घायल हुए हैं।
अल-अरबी अल-जदीद न्यूज़ पोर्टल की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है।
रिपोर्ट में मंगलवार को कहा गया कि व्हाइट नाइल राज्य के दो गांवों पर हमला किया गया। यह क्षेत्र पहले किसी भी सैन्य कार्रवाई से पूरी तरह मुक्त थे।
उल्लेखनीय है कि सूडानी नियमित सेना और विद्रोही आरएसएफ अप्रैल 2023 से देश पर नियंत्रण के लिए संघर्ष कर रहे हैं। रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति ने कहा कि देश में चले रहे संघर्ष से बीमारी फैल सकती है और स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का घातक पतन हो सकता है।
रूस में सूडान के राजदूत मोहम्मद सिराज ने जनवरी की शुरुआत में एक साक्षात्कार में उम्मीद जताई थी कि सशस्त्र संघर्ष 2025 में समाप्त हो जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …