इंडोनेशिया में भूकंप के झटके
जकार्ता, 19 फ़रवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। इंडोनेशिया के पूर्वी मालुकु प्रांत में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए।
मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने बताया कि जकार्ता समयानुसार आज सुबह 06:39 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.7 मापी गयी।
एजेंसी के अनुसार भूकंप का केंद्र सेराम बागियन तिमुर रीजेंसी से 68 किमी दक्षिण-पूर्व में समुद्र तल से 20 किमी की गहराई पर स्थित था।
एजेंसी ने कहा कि भूकंप से बड़ी लहरें उठने की उम्मीद नहीं थी इसलिए सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गयी।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








