इन्सोलेशन ग्रीन एनर्जी को मिला 733 करोड़ रुपये का ठेका
नई दिल्ली, 19 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। इन्सोलेशन एनर्जी की अनुषंगी कंपनी इन्सोलेशन ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को सौर पीवी मॉड्यूल की आपूर्ति के लिए 733.04 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि यह ठेका वित्त वर्ष 2025-26 में पूरा किया जाएगा।
इन्सोलेशन एनर्जी के अनुसार, उसके पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी इन्सोलेशन ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड ने सौर पीवी मॉड्यूल की आपूर्ति के लिए 733.04 करोड़ रुपये का अपना अब तक का सबसे बड़ा एकल बिक्री ठेका हासिल किया है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








