स्विफ्ट के एल्बम ‘द लाइफ ऑफ ए शोगर्ल’ ने पहले सप्ताह में ही रचा बिक्री का इतिहास
न्यूयॉर्क, 14 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। टेलर स्विफ्ट के एल्बम ‘‘द लाइफ ऑफ ए शोगर्ल’’ की अमेरिका में पहले हफ़्ते में ही आधिकारिक तौर पर 40 लाख से ज्यादा प्रतियों की बिक्री हुई है, जिसमें एल्बम की बिक्री और स्ट्रीमिंग प्रक्रिया भी शामिल है।
संगीत उद्योग से जुड़े आंकड़ों का विश्लेषण करने वाली कंपनी ‘ल्यूमिनेट’ ने यह जानकारी दी और कहा कि आधुनिक संगीत के इतिहास में पहली बार प्रथम सप्ताह में इतनी कमाई हुई है।
स्विफ्ट ने एडली के एल्बम ‘‘25’’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसकी 2015 में अमेरिका में पहले हफ़्ते में 33 लाख 78 हजार प्रतियां बिकी थीं।
‘द लाइफ़ ऑफ़ अ शोगर्ल’ तीन अक्टूबर को रिलीज़ हुआ था। पहले हफ़्ते में, एल्बम की कुल बिक्री 34,79,500 प्रतियों की रही।
टेलर स्विफ्ट ‘बिलबोर्ड 200’ पर नंबर 1 पर पहुंचने वाली कलाकार भी बन गई हैं। इससे पहले वह ड्रेक और जे-जेड के साथ बराबरी पर थीं।
अदालत ने समीक्षा समिति को दिए कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स हैंडल को अनब्लॉक करने पर विचार के निर्देश
नई दिल्ली, 29 मई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने व्यंग्यात्मक डिजिटल मं…








