बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 71 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को क्रमश: तारापुर और लखीसराय सीट से टिकट दिया गया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और राज्य मंत्री रेणु देवी को क्रमशः कटिहार और बेतिया से उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार, राज्य मंत्री नीतीश मिश्रा फिर से झंझारपुर सीट और मंगल पांडे सीवान से चुनाव लड़ेंगे। श्रेयसी सिंह जमुई सीट से चुनाव लड़ेंगी। बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में छह और 11 नवंबर को होगा।
अदालत ने समीक्षा समिति को दिए कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स हैंडल को अनब्लॉक करने पर विचार के निर्देश
नई दिल्ली, 29 मई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने व्यंग्यात्मक डिजिटल मं…








