विपक्षी दलों के नेताओं ने की संसद भवन परिसर में बैठक
नई दिल्ली, 09 फरवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी इंडिया गठबंधन के नेताओं की सोमवार को यहां संसद भवन परिसर में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के ऑफिस में बैठक हुई।
श्री खरगे की अध्यक्षता में हुई बैठक में इंडिया गठबंधन की विभिन्न पार्टियों के संसदीय दल के नेताओं ने हिस्सा लिया और संसद में अपनी रणनीति को लेकर विचार विमर्श किया।
बैठक में श्री खरगे के अलावा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, द्रमुक के टीआर बालू, समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव तथा रामगोपाल यादव, आरएसपी के एन के प्रेमचंद्रन, शिवसेना उद्धव गुट के संजय राउत सहित कई दलों के नेता उपस्थित थे।
अदालत ने समीक्षा समिति को दिए कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स हैंडल को अनब्लॉक करने पर विचार के निर्देश
नई दिल्ली, 29 मई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने व्यंग्यात्मक डिजिटल मं…








