Home व्यापार शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट, आईटी कंपनियों पर दबाव
व्यापार - 13 hours ago

शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट, आईटी कंपनियों पर दबाव

मुंबई, 24 फरवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट देखी गई और बीएसई का सेंसेक्स 650 अंक से अधिक लुढ़क गया सेंसेक्स 242.12 अंक की गिरावट में 83,052.54 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 653.17 अंक (0.78 प्रतिशत) नीचे 82,641.49 अंक पर था।

अमेरिकी शेयर बाजारों में सोमवार को आईटी कंपनियों में बिकवाली का दबाव घरेलू बाजार पर भी देखा गया। सेंसेक्स में शामिल सभी चार आईटी कंपनियों के शेयर तीन प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट में हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 71.20 अंक गिरकर 25,641.80 अंक पर खुला और खबर लिखे जाते समय तक 176.85 अंक यानी 0.69 प्रतिशत लुढ़ककर 25,536.15 अंक पर था।

धातु और तेल एवं गैस सेक्टरों को छोड़कर अन्य सभी समूहों के सूचकांक नीचे चल रहे थे। आईटी, एफएमसीजी, ऑटो, मीडिया, रसायन और रियलिटी समूहों में ज्यादा बिकवाली रही। सेंसेक्स की गिरावट में इंफोसिस, एयरटेल, टीसीएस, इटरनल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और बजाज फाइनेंस का सबसे अधिक योगदान है। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयर ऊपर चल रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अमेरिका के 15 प्रतिशत शुल्क से एशिया-प्रशांत की कुछ अर्थव्यवस्थाओं को फायदा: मूडीज एनालिटिक्स

नई दिल्ली, 24 फरवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 15 प…