Home अंतरराष्ट्रीय रूस ने अमेरिका पर ईरान से खतरे का बहाना बनाकर सरकार को उखाड़ फेंकने का लगाया आरोप

रूस ने अमेरिका पर ईरान से खतरे का बहाना बनाकर सरकार को उखाड़ फेंकने का लगाया आरोप

मास्को, 05 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। रूस ने अमेरिका पर ईरान से कथित खतरे का बहाना बनाकर उसकी सरकार को उखाड़ फेंकने का आरोप लगाया है। रुसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने एक मीडिया ब्रीफिंग में बुधवार को कहा कि अमेरिका ने ईरान के साथ परमाणु वार्ता का उपयोग ईरान में सरकार परिवर्तन की अपनी योजना को छिपाने के लिए किया है। उन्होंने कहा कि ईरान की परमाणु सुविधाओं पर एक बार फिर हमला हुआ है, जिससे गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि रूस को पूरा विश्वास है कि संकट का कोई सैन्य समाधान नहीं है और वह अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित समाधान खोजने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि रूस पश्चिम एशिया में स्थिति के बढ़ने को समाप्त करने के पक्ष में है और शत्रुता की तत्काल समाप्ति तथा राजनीतिक एवं राजनयिक प्रक्रिया बहाल करने की वकालत करता है।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि पश्चिम एशिया में अमेरिका और इजरायल द्वारा की जा रही मनमानी अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का घोर उल्लंघन कर रही है और क्षेत्र में अराजकता बढ़ा रही है।सुश्री ज़खारोवा ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को इसका वस्तुनिष्ठ और उतना ही महत्वपूर्ण, निष्पक्ष मूल्यांकन प्रदान करना चाहिए।”
रूसी प्रवक्ता ने आगे कहा कि रूस अमेरिकी अधिकारियों द्वारा दिए गए उन बयानों को लेकर चिंतित है जिसमें उन्होंने कहा है कि वे वाशिंगटन के कुछ हितों की रक्षा होने तक ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जारी रखना चाहते हैं। सुश्री ज़खारोवा ने कहा, “हम देखते हैं कि ईरान की वैध सरकार देश में स्थिति को नियंत्रण में रखे हुए है और अराजकता, सत्ता शून्यता और मानवीय संकट को रोक रही है। फिर भी, ईरान के खिलाफ शुरू किया गया सैन्य अभियान आम नागरिकों, नागरिक अवसंरचना तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर परिणाम ला रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

एयर इंडिया टोरंटो, फ्रैंकफर्ट और पेरिस के लिए अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेगी

मुंबई, 05 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। एयर इंडिया ने बुधवार को पश्चिम एशिया में जारी त…