Home देश-दुनिया मोदी की लोकप्रियता हो रही है कम : केजरीवाल

मोदी की लोकप्रियता हो रही है कम : केजरीवाल

नई दिल्ली, 24 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। आम आदमी पार्टी के नेता एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता धीरे-धीरे कम हो रही है और बहुत संभव है कि उन्हें अब जल्द प्रधानमंत्री पद से हटना पड़े ।

श्री केजरीवाल ने सोमवार शाम को यहां शिवसेना (उद्धव ठाकरे समूह) के सांसद संजय राउत की पुस्तक “अनलाइकली पैराडाइस” की लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि श्री मोदी अब सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ आने वाली टिप्पणियों को नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं। पहले उनकी प्रशंसा सोशल मीडिया पर होती थी लेकिन अब स्थिति एकदम उलट गई है और श्री मोदी सोशल मीडिया के नकारात्मकता को नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने कहा “श्री मोदी एक पोस्ट डालते हैं आप उसके नीचे टिप्पणियाँ पढ़ लो, एक समय ऐसा था जब उनकी पूरी मशीनरी मिलकर एक भी नकारात्मक टिप्पणी अगर आता तो उसको डिलीट कर देते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। पोस्ट के नीचे सारी गलियां मिलती है और उनका कुछ नहीं होता।”

श्री केजरीवाल ने कहा कि एक समय था जब श्री मोदी के खिलाफ कोई रील बनाता था तो उसे जेल हो जाती थी लेकिन अब लगातार ही रील बन रही हैं और सारी रील उनके खिलाफ बनाई जा रही हैं तो अब श्री मोदी के लिए कठिन हो गया है कि किस- किस को जेल में डालें। इसे साफ है कि श्री मोदी की लोकप्रियता तेजी से घट रही है।

उन्होंने कहा कि उनकी राजनीतिक समझ बताती है कि श्री मोदी जल्द ही सत्ता से बाहर होने वाले हैं। उन्हें लगता है कि यह काम इसी साल हो सकता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष

*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …