Home मनोरंजन महिमा चैधरी बुरी तरह हुईं ट्रोल, राज कौशल के निधन पर ‘मुस्कुराते’ हुए दे रही थी जवाब
मनोरंजन - July 2, 2021

महिमा चैधरी बुरी तरह हुईं ट्रोल, राज कौशल के निधन पर ‘मुस्कुराते’ हुए दे रही थी जवाब

मुंबई, 02 जुलाई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति और फिल्ममेकर राज कौशल की बुधवार को अचानक हुए निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सकते में आ गई। राज कौशल का निधन कार्डिएक अरेस्ट के कारण हुआ। उनके अंतिम संस्कार में बॉलिवुड और टीवी जगत के सितारे मौजूद थे और बाद में मंदिरा बेदी के घर भी पहुंचे। काफी सिलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए भी राज कौशल को श्रद्धांजलि दी। महिमा चैधरी भी राज कौशल को जानती थीं मगर उनके देहांत पर बात करते हुए मुस्कुराने पर सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो गई हैं।

महिमा चैधरी को अपने परिवार के साथ मुंबई में देखा गया। इसके बाद फटॉग्रफर्स ने उनसे राज कौशल के निधन के बारे में सवाल पूछे। इस दौरान महिमा ने बताया कि किस तरह राज कौशल मुंबई में मोटरसाइकल पर घूमा करते थे। महिमा ने अपने मोबाइल फोन में राज कौशल के बचपन की एक पुरानी तस्वीर भी दिखाई। महिमा ने कहा कि वह जल्द ही मंदिरा और उनके बच्चों से मिलने के लिए जाएंगी।

इस बातचीत के दौरान कई लोगों ने नोटिस किया कि महिमा चैधरी मुस्कुरा रही थीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग महिमा पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाकर ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा, ‘यार ये किसी शोक सभा में भी दांत निकालने हंसने के लिए ही आएंगे। शर्म बेच खाई है। और अपनी बेटी का प्रचार भी फुल चला रही है। अजीब लोग हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘क्या यह दुख जता रही हैं? क्या ऐसा नहीं लग रहा है कि यह हंसकर पोज दे रही हैं?

बता दें कि मंदिरा बेदी और राज कौशल के 2 बच्चे हैं। शादी के 12 साल बाद मंदिरा ने बेटे वीर को जन्म दिया था। पिछले ही साल मंदिरा और राज ने एक और बेटी तारा को गोद लिया था। बुधवार सुबह लगभग 4.30 बजे राज कौशल का कार्डिएक अरेस्ट के कारण निधन हो गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

सिख धर्म सिखाता है कि एक परिवार के रूप में मनुष्य एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं: अमेरिकी नेता

वाशिंगटन, 11 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। न्यूयॉर्क के एक प्रभावशाली नेता ने वैसाखी स…