Home व्यापार सरकार ने वस्त्र उद्योग पीएलआई योजना के तीसरे चरण के तहत 22 और प्रस्ताव मंजूर किये
व्यापार - 3 hours ago

सरकार ने वस्त्र उद्योग पीएलआई योजना के तीसरे चरण के तहत 22 और प्रस्ताव मंजूर किये

नई दिल्ली, 11 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। सरकार ने वस्त्रों के लिए उत्पादन-संबंधी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तीसरे चरण के तहत 22 नए आवेदकों को मंजूरी दी है।

कपड़ा मंत्रालय ने बुधवार को एक विज्ञप्ति ने एक अधिकारी देते हुए बताया कि इन स्वीकृत कंपनियों सीहोर से कुल 2,339.14 करोड़ रुपए के निवेश की उम्मीद है। ये कंपनियां अधिसूचित उत्पादों में 15,561.34 करोड़ रुपए का अनुमानित कारोबार करेंगी और इससे 36,217 रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे।

इस तरह तीसरे चरण में अब तक कुल 96 कंपनियों का चयन किया गया है, जिन्होंने 12,822.67 करोड़ रुपए के कुल निवेश और 58,294.18 करोड़ रुपए के अनुमानित कारोबार की प्रतिबद्धता जताई है।

नये सुकृत स्वीकृत 22 आवेदकों के प्रस्ताव में पीएलआई योजना के मानव निर्मित फाइबर (एमएमएफ) परिधान, एमएमएफ फैब्रिक और टेक्निकल टेक्सटाइल जैसे प्रमुख फोकस क्षेत्र शामिल हैं, जिससे मूल्यवर्धित वस्त्र विनिर्माण के वैश्विक केंद्र के रूप में भारत की स्थिति और मजबूत होगी।

मंत्रालय ने कहा है कि पीएलआई योजना के तहत इन कंपनियों को शामिल करना, वस्त्र क्षेत्र के उभरते क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार के प्रयासों के प्रति उद्योग जगत की निरंतर सकारात्मक प्रतिक्रिया को दर्शाता है। प्रस्तावित निवेश और उत्पादन क्षमताओं से आत्मनिर्भर भारत के विजन के अनुरूप एक मजबूत और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी वस्त्र पारिस्थितिकी तंत्र के विकास में सहायता मिलने की उम्मीद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

संकट काल में सुरक्षा कवच के रूप में टीएमसी को मिला कांग्रेस का साथ

नई दिल्ली, 11 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने …