राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया
नई दिल्ली, 08 जुलाई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक जताया और कहा कि उनका राजनीतिक करियर लोगों की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सिंह (87) का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार की सुबह निधन हो गया।
कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘वीरभद्र सिंह के निधन की खबर सुन कर दुखी हूं। छह दशक के उनके राजनीतिक करियर में मुख्यमंत्री और सांसद के तौर पर उनकी भूमिकाएं हिमाचल प्रदेश के लोगों की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता जाहिर करती हैं। परिवार एवं समर्थकों के प्रति संवेदनाएं।”
सौर ऊर्जा उत्पादन बन रहा प्रमुख नवीकरणीय साधन : आर.के सिंह
नई दिल्ली, 07 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। केंद्रीय बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत…